सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)
रोटरी पावंटा ने अपने शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित और जागरूक बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए “Traffic Awareness and Accident Prevention” प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इस आयोजन के मुख्य अतिथि Zeon Lifesciences Ltd. के चेयरमैन एवं एमडी सुरेश गर्ग रहे, जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजीत चीमा रहे। इस परियोजना के तहत रोटरी पावंटा ने शहर में हाई क्वालिटी कन्वैक्स मिरर, गलियों के नाम के बोर्ड, स्प्रिंग पोस्ट, “स्टॉप-लुक-गो” बोर्ड, “लेफ्ट टर्न” संकेतक और अन्य यातायात संकेतक स्थापित करने की शुरुआत की। यह कदम शहर की यातायात प्रणाली को व्यवस्थित करने के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देता है।
SDM गुंजीत चीमा ने इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी पावंटा का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने Zeon Lifesciences और सुरेश गर्ग जी द्वारा सामाजिक विकास में दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं। मुख्य अतिथि सुरेश गर्ग ने रोटरी पावंटा के इस प्रयास को सराहनीय बताया और कहा कि वे इस सामाजिक पहल का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “अगर इस प्रयास से हम एक भी जान बचा पाए, तो यह हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। इस अवसर पर रोटरी पावंटा के प्रधान महेश खुराना सहित कई गणमान्य सदस्य एवं प्रेस प्रतिनिधि उपस्थित रहे। रोटरी के अन्य सदस्यों में PDG अरुण शर्मा, NPS नारंग, गुरमीत नारंग, डॉ. सबलोक, शांति गुप्ता, राखी डांग, किशोर आनंद, रिपूदमन कालरा, गुरप्रीत शैली, सपना खुराना, राकेश रहल, निर्मल अत्री, डॉ. सूरज, बलजिंदर चावला, डॉ. नीना सबलोक व तलविंदर हनी प्रमुख रूप से शामिल रहे। रोटरी पावंटा की यह पहल आने वाले समय में पांवटा साहिब की सड़कों को न केवल अधिक सुरक्षित बनाएगी, बल्कि यातायात व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित करने में मील का पत्थर साबित होगी।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



