सबसे तेज खबर
पांवटा साहिब में आज एक तेज़ रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान विकासनगर निवासी अर्जुन तोमर, पुत्र विजय तोमर के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। डंपर चालक की पहचान और घटना की सटीक वजह जानने के लिए CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की तेज़ रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



