सबसे तेज खबर/
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित टोल बैरियर के पास भीषण आग लगने से 23 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तीन फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बद्दी पुलिस के अनुसार आग सुबह 12 बजे के आसपास लगी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण गर्मी के कारण आग ने तेजी से फैलकर झुग्गियों को खाक कर दिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
झुग्गियों में रह रहे प्रवासी मजदूरों की संपत्ति, कपड़े, अनाज और नगद राशि जलकर नष्ट हो गई। एक ठेकेदार भगवान दास ने बताया कि उसने बैंक में किश्त जमा करने के लिए 1.85 लाख रुपये इकट्ठे किए थे, जो आग में जल गए। यह रकम उसने आंशिक रूप से बैंक से निकाली थी और बाकी उधार ली थी। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार सतेंद्र जीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रवासी मजदूरों के लिए खाने और ठहरने की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली। सौभाग्यवश, हादसे के समय सभी मजदूर झुग्गियों से बाहर पेड़ों की छांव में बैठे थे, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



