सबसे तेज खबर/ हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के कबड्डी ने मध्य प्रदेश के सतना स्थित नरेंद्र दास मोदी स्टेडियम में आयोजित 5वें सीनियर फेडरेशन कबड्डी कप में हिमाचल की पुरुष और महिला, दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) अपने नाम किए हैं। इसमें सबसे खास उपलब्धि पुरुष टीम की रही, जिसने पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के टॉप-4 में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में ‘जायंट किलर’ की भूमिका निभाई। हिमाचल ने अपने पूल मुकाबलों में लगातार तीन बड़ी जीत दर्ज की मेजबान मध्य प्रदेश को 34-31 से हराया, इसके बाद मजबूत टीम महाराष्ट्र को 52-44 से और फिर तमिलनाडु को 47-36 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में हिमाचल का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन सर्विसेज से हुआ, जहां टीम को कड़े संघर्ष के बाद 35-51 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, सेमीफाइनल तक पहुंचने के साथ ही हिमाचल ने पहली बार कांस्य पदक हासिल कर इतिहास रच दिया।
वहीं महिला टीम ने भी अपने शानदार प्रदर्शन की परंपरा को बरकरार रखा। ग्रुप स्टेज में दमदार खेल दिखाने के बाद सेमीफाइनल में उनका सामना हरियाणा से हुआ, जहां उन्हें कड़ी टक्कर के बाद हार मिली। इसके बावजूद भारतीय रेलवे और हरियाणा के फाइनल में पहुंचने के चलते हिमाचल की महिला टीम को संयुक्त रूप से ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया। वही सिरमौर के शिलाई विधानसभा से संबंध रखने वाले हिमाचल कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप राणा ने इस जीत को हिमाचल कबड्डी के लिए एक शानदार उपलब्धि बताया और कहा कि यह जीत खिलाड़ियो के कठिन परिश्रम से मिली है!
Both the men’s and women’s teams of Himachal Pradesh Kabaddi won bronze medals…
Sabse Tez Khabar / Himachal Pradesh
Himachal Pradesh’s Kabaddi teams performed brilliantly in the 5th Senior Federation Kabaddi Cup held at the Narendra Das Modi Stadium in Satna, Madhya Pradesh, winning bronze medals. The most notable achievement was the men’s team, which made history by securing a top-four spot in this prestigious tournament for the first time. The team played the role of a giant killer throughout the tournament. Himachal recorded three consecutive big wins in its pool matches, defeating host Madhya Pradesh 34-31, followed by a strong Maharashtra 52-44 win, and then Tamil Nadu 47-36 to reach the semi-finals. In the semi-finals, Himachal faced defending champions Services, where the team lost 35-51 after a tough fight. However, by reaching the semi-finals, Himachal made history by winning the bronze medal for the first time.
The women’s team also maintained its tradition of excellent performances. After a strong performance in the group stage, they faced Haryana in the semi-finals, where they lost after a close contest. Despite this, the Himachal women’s team was jointly awarded the bronze medal due to Indian Railways and Haryana reaching the final. Kuldeep Rana, General Secretary of the Himachal Kabaddi Association, hailing from the Shillai Assembly constituency of Sirmaur, described this victory as a remarkable achievement for Himachal Kabaddi and said that the players’ hard work was the key to their success.
